अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 7, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा और 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि मंगलवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति रेडमा टीओपी-2 क्षेत्र अंतर्गत कुम्हार टोली स्थित दो नंबर टाउन के आसपास देसी कट्टा लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर गश्ती दल ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा (35), पिता दिनेश शर्मा, निवासी आंबेडकर नगर, एचपी गैस गोदाम के बगल, को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा एवं 8 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या-243/26, दिनांक 7 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)ए/26 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
छापेमारी दल में एसआई राम शर्मा, एएसआई संतोष कुमार पांडेय, अनिल यादव, कपिलेश्वर प्रसाद, एएसआई संदीप राम, नंदलाल तथा शहर थाना के रिजर्व गार्ड शामिल थे।

    आपकी राय महत्वपूर्ण है!

    इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  1. 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!