मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Location: Manjhiaon

मझिआंव (गढ़वा), । थाना क्षेत्र के सकरकोनी गांव निवासी शौकत खान के 35 वर्षीय पुत्र नकींब अली खान को मारपीट के एक मामले में मझिआंव पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि 30 जून को नकींब अली खान अपने चाचा तौहीद आलम खान के घर के सामने मिट्टी-मोरम भरवा रहा था। इसका विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि नकींब अली खान ने अपने चाचा तौहीद आलम खान के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के बाद तौहीद आलम खान के बयान पर मझिआंव थाना कांड संख्या 63/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    रजवाडीह स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, न आरोपी युवक गिरफ्तार

    रजवाडीह स्कूल से गैस सिलेंडर चोरी का खुलासा, न आरोपी युवक गिरफ्तार

    18 जुलाई से शुरू होगी गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता

    18 जुलाई से शुरू होगी गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता

    विधानसभा के अनागत प्रश्नों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सुरेश पासवान

    विधानसभा के अनागत प्रश्नों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सुरेश पासवान

    मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    मारपीट के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

    अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

    जनसुनवाई में मानदेय, पेंशन और जमीन धोखाधड़ी के मामले छाए, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में मानदेय, पेंशन और जमीन धोखाधड़ी के मामले छाए, उपायुक्त ने जांच के दिए निर्देश
    error: Content is protected !!