विधानसभा के अनागत प्रश्नों के समयबद्ध निष्पादन के निर्देश, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : सुरेश पासवान

Location: Garhwa


गढ़वा, प्रतिनिधि। झारखंड विधानसभा की अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को गढ़वा स्थित सर्किट हाउस सभागार में समिति के अध्यक्ष सुरेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के वरीय अधिकारियों ने भाग लिया और विधानसभा से प्राप्त अनागत प्रश्नों के निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा की गई।
समिति अध्यक्ष सुरेश पासवान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विधानसभा से प्राप्त प्रत्येक अनागत प्रश्न का समयबद्ध, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन कर सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करें, जिससे जनहित से जुड़े मामलों का पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके।
बैठक में विशेष प्रमंडल, स्वास्थ्य, कृषि, पथ निर्माण, जल संसाधन, विद्युत, कल्याण, पर्यटन, खाद्य आपूर्ति, नगर विकास तथा खनन विभाग सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और विधानसभा के अनागत प्रश्नों पर हुई कार्रवाई की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट एवं लंबित मामलों की जानकारी समिति के समक्ष प्रस्तुत की।
समिति ने निर्देश दिया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए तथा भविष्य में विधानसभा से प्राप्त सभी प्रश्नों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण उत्तर उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में समिति के सदस्य नरेश प्रसाद सिंह एवं राम सूर्या मुंडा, उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, गढ़वा एसडीओ कुमार मयंक भूषण, रंका एसडीओ परवेज आलम, श्रीबंशीधर नगर एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम, जिला कल्याण पदाधिकारी धीरज प्रकाश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    तालाब में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    खेलकूद प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को मेडल देकर किया सम्मानित

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    शहर के प्रतिष्ठित कपड़ा व्यवसायी सोमनाथ प्रसाद अरुण

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    15 सितंबर तक जमा करें फॉर्म-6, 18 वर्ष पूरा कर चुके युवाओं का मतदाता सूची में जुड़ेगा नाम

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही पर उपायुक्त सख्त, खराब प्रदर्शन पर वेतन रोकने का निर्देश

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार

    डायन बताकर महिला को खौलते पानी से जलाया, छह आरोपी गिरफ्तार
    error: Content is protected !!