अवैध खनन पर प्रशासन का कड़ा शिकंजा: पहली बार 50,000रु जुर्माना, दोबारा पकड़े जाने पर प्राथमिकी के निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा जिला प्रशासन अवैध खनन पर सख्त, टास्क फोर्स बैठक में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गढ़वा। दिनांक 23 मार्च 2026 को जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी दिनेश यादव ने की।

बैठक में अवैध खनन के विरुद्ध अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगे की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से उनके क्षेत्रों में अवैध खनन की स्थिति एवं नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। निर्णय लिया गया कि पहली बार पकड़े जाने पर ₹50,000 का जुर्माना लगाया जाएगा, जबकि पुनः संलिप्त पाए जाने पर संबंधित वाहन मालिक/चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चलाने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कदम उठाने के निर्देश दिए।

साथ ही अधिकारियों को प्रत्येक माह की प्रगति रिपोर्ट के साथ बैठक में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने, नियमित क्षेत्र भ्रमण करने एवं कार्रवाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन करने पर विशेष बल दिया गया। अनुमंडल स्तर पर निगरानी को और सुदृढ़ बनाने के भी निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन पर पूर्णतः रोक लगाने हेतु सतत, कठोर एवं परिणामोन्मुख कार्रवाई जारी रहेगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यशोधरा, जिला खनन पदाधिकारी राजेंद्र उरांव सहित अन्य उपस्थित रहे, जबकि शेष अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!