अलविदा जुमा की नमाज अकीदत के साथ अदा, अमन-चैन की मांगी दुआ

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर। पवित्र माह-ए-रमजान के आखिरी जुमे (अलविदा जुमा) की नमाज अनुमंडल मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में पूरे अकीदत, आन-बान और शान के साथ अदा की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा की और देश-दुनिया में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।
प्रखंड क्षेत्र के नगर उंटारी, चेचरिया, कधवन, कुशदंड, बरडीहा, नरही, सोनवर्षा सहित अन्य मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। बरडीहा जामा मस्जिद में पेशे इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने नमाज अदा कराई और रमजान की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए लोगों को आपसी भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।
पेशे इमाम हाफिज मनउवर अंसारी ने कहा कि पवित्र माह-ए-रमजान इंसान को सब्र, त्याग और भाईचारे का संदेश देता है। इस महीने में इबादत, रोजा और दुआ के माध्यम से इंसान अल्लाह की रहमत हासिल करता है। इसलिए हमें रमजान के बताए रास्ते पर चलते हुए आपसी प्रेम और इंसानियत को बढ़ावा देना चाहिए।
इस अवसर पर नगर उंटारी अंजुमन कमेटी के सरपरस्त शमीम खान, सदर तौहिद खान, कलाम खान, पप्पू खान, आमीन खान, महमूद आलम, शोएब आलम, बरडीहा गांव के मौलवी सदीक अंसारी, सदर मुश्ताक अहमद, सेक्रेटरी उस्मान अंसारी, राहत हुसैन, मसऊवर अंसारी, हैसियत अंसारी, सुलेमान अंसारी, कलाम अंसारी, साबिद अंसारी, राकिब अनवर, डॉ. रिजवान अहमद, डॉ. शाहिद अंसारी, साजिद रजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!