अर्धनिर्मित पुलिया में अनियंत्रित होकर गिरी कार,एक ही परिवार के पांच लोग बाल बाल बचे

Location: Garhwa

कांडी थाना क्षेत्र के पतीला गांव में मदरसा के समीप मंगलवार की रात एक स्विफ्ट डिजायर कार JH01EN 9258 अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी।दुर्घटनाग्रस्त कार में पांच लोग सवार थे जो बाल-बाल बच गए।
दुर्घटनाग्रस्त कार कांडी निवासी अजीत कुमार सोनी का बताया जा रहा है।बताया जाता है कि अजीत कुमार सोनी स्वयं कार चलाते हुए अपने परिवार के सदस्यों के साथ मोहम्मदगंज से घर वापस लौट रहे थे।उसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पुलिया में जा गिरी जहां पहले से लगे सेटरिंग की रॉड में फंस गई जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। और सभी लोग बाल बाल बच गए।
जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई, वही कहावत इन परिवारों के साथ हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्य सड़क स्थित मदरसा के समीप नहर पर पुल का निर्माण कार्य पिछले 4 माह से चल रहा है जो अबतक पूरा नहीं हो सका है। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा डायवर्सन भी ठीक प्रकार से नहीं बनाया गया है और ना ही कोई ब्रैकेटिंग नहीं लगाया गया है,जिससे आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!