अरुणाचल प्रदेश केंद्रीय टीम ने किया नरही पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: अरुणाचल प्रदेश से आई केंद्रीय टीम ने गुरुवार को पंचायत नरही के सलसलादी गांव के हरिजन टोला और सिंघपुर गांव स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस टीम में डिप्टी डायरेक्टर (पंचायती राज) अकोन गत लिगु, राज्य समन्वयक गौतम दत्ता, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अल्पना कुमारी तथा अंचल अधिकारी सह सीडीपीओ प्रभारी विकास कुमार सिंह शामिल थे।

टीम ने सलसलादी के हरिजन टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 222 और सिंघपुर के केंद्र संख्या 224 पर पहुंचकर सेविकाओं तारा देवी और बबीता देवी से केंद्रों की प्रगति, निगरानी, आधारभूत संरचना, खाद्य विविधता और साफ-सफाई से जुड़ी जानकारियाँ लीं।

टीम के सदस्यों ने एएनएम द्वारा किए जा रहे टीकाकरण कार्य की समीक्षा भी की। साथ ही पोषण ट्रैकर में दर्ज लाभुकों के वजन और ऊंचाई की जांच कर उसे ट्रैकर से मिलान किया गया।

निरीक्षण के दौरान राणा तबस्सुम, गीता देवी, दीपा कुमारी समेत जनप्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण और आंगनबाड़ी केंद्र पर आए बच्चे मौजूद रहे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!