अबुल फैजल उमराह यात्रा के लिए रवाना

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर:—नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी अबुल फैजल मंगलवार को उमराह यात्रा के लिए रवाना हुए। अल माताफ ट्रैवेल्स (नगर उंटारी कार्यालय) द्वारा आयोजित एक सादे लेकिन समारोह में जायरीनों को फूल माला पहनाकर और गले मिलकर रवाना किया गया। कार्यक्रम के बाद जायरीन को नगर उंटारी रोड रेलवे स्टेशन ले जाया गया, जहाँ से उन्हें झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस द्वारा दिल्ली रवाना किया गया। आगामी 27 जून को वे दिल्ली से हवाई जहाज द्वारा सऊदी अरब के पवित्र नगर मक्का-मदीना के लिए उड़ान भरेंगे।
इस अवसर पर मौलाना एजाज अंजुम ने उमराह और हज की अहमियत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हज वर्ष में एक बार होता है और यह मुसलमानों के लिए एक बड़ा फर्ज है। उन्होंने जायरीनों से देश और दुनिया की अमन-शांति, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ करने की अपील की। रवाना होने से पूर्व अबुल फैजल अपने घर से पैदल चलकर रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों से मुलाकात कर बधाई दिया। इस मौके पर अल माताफ ट्रैवेल्स के प्रो. मोजाहिद आलम (अमन), मौलाना अब्दुल कादिर, हाफिज असरफ रजा, मौलाना इम्तियाज अंसारी, मोहम्मद मंसूर अंसारी, अब्दुल कयूम, चांद अरसद आलम, तालिब खान, मंजूर खलीफा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!