अधिवक्ताओं की दशकों पुरानी मांग हुई पूरी, हेमंत सरकार ने दिया 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा और स्टाइपेंड

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के अधिवक्ताओं को ऐतिहासिक सौगात देते हुए “अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना” का विधिवत शुभारंभ किया। रांची के खेलगांव में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य के सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों को अब 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलेगा। इसके साथ ही नव नामांकित अधिवक्ताओं को प्रतिमाह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है जिसने अधिवक्ताओं के सामाजिक सुरक्षा की दिशा में ठोस पहल की है। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है और सरकार उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कटिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य में 65 वर्ष या उससे अधिक उम्र के अधिवक्ताओं की मासिक पेंशन 7,000 रुपये से बढ़ाकर 14,000 रुपये कर दी गई है। यह निर्णय अधिवक्ताओं के लिए राहत और सम्मान का प्रतीक बनकर सामने आया है।

इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं अधिवक्ता धीरज दुबे ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “हेमंत सोरेन देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं जो अधिवक्ताओं के हक और सम्मान की बात करते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की दशकों पुरानी मांगों को पूरा कर यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार सचमुच ‘अबुआ सरकार’ है।”

राज्यभर के अधिवक्ताओं ने सरकार की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    गढ़वा किराये के मकान से इंटर का छात्र लापता, थाना में सन्हा दर्ज

    गढ़वा  किराये के मकान से इंटर का छात्र लापता, थाना में सन्हा दर्ज

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    फोरलेन से सर्विस लेन में उतरने के दौरान बाइक अनियंत्रित, युवक की मौत

    खबर पलामू से

    खबर पलामू से

    नाबालिग युवक ने खाया जहर, गंभीर हालत में गढ़वा रेफर

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    तालाब में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली

    सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक पुलिस व एनसीसी ने निकाली जागरूकता रैली
    error: Content is protected !!