अतिक्रमण के खिलाफ ग्रामीणों ने लिया आंदोलन का निर्णय, न्यायालय जाने की चेतावनी

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (प्रतिनिधि): नगर पंचायत क्षेत्र के पाल्हे कला वार्ड संख्या 17 के ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आशुतोष महादेव मंदिर प्रांगण स्थित पंचायत भवन में आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के प्रमुख समस्याओं पर चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने अतिक्रमण मुक्त रास्ता और सड़क निर्माण की मांग को लेकर आगामी कार्रवाई की रणनीति तय की।

ग्रामीणों ने बताया कि एनएच-75 से भोजपुर सिवान तक जाने वाला मुख्य आम रास्ता कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है, बल्कि बीमार एवं बुजुर्ग लोगों को डोली या खटोली के सहारे मुख्य सड़क तक लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, यह रास्ता क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन गांवों को एनएच-75 से जोड़ता है, जिसकी स्थिति अब इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि एक माह पूर्व उन्होंने इस मुद्दे को उपायुक्त के जनता दरबार में भी उठाया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो न्यायालय की शरण ली जाएगी।

साथ ही, बैठक में निमियाडीह उरांव बस्ती एवं पासवान टोला से रेलवे लाइन तक सड़क निर्माण की मांग भी उठाई गई। बताया गया कि करीब 150 आदिवासी परिवार ऐसे हैं जिन्हें मुख्य सड़क तक जाने के लिए कोई सुगम मार्ग उपलब्ध नहीं है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंचल और जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दिया जाएगा। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ, तो ग्रामीण कानूनी कदम उठाएंगे। इस संदर्भ में ओमप्रकाश चौबे को अधिकृत किया गया है, जो आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का नेतृत्व करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता वार्ड पार्षद कामेश राम ने की। इस अवसर पर पूर्व मुखिया मथुरा पासवान, रामकृष्ण चौबे, अरुण कुमार चौबे, इंद्रदेव चौबे, महेंद्र उरांव, हरिश्चंद्र चौबे, राकेश चौबे, शंकर उरांव, वसंती देवी, जलपतिया देवी, संगीता देवी, ललन उरांव, शिवनारायण चौबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!