अटल क्लिनिक का नाम बदलने पर आक्रोश, भाजयुमो ने किया पुतला दहन

Location: Garhwa

गढ़वा: झारखंड सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में अटल क्लिनिक का नाम बदलकर मदर टेरेसा एडवांस क्लिनिक रखे जाने के खिलाफ शनिवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए हेमंत सरकार का पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने की।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि झारखंड का निर्माण अटल बिहारी वाजपेयी की देन है। क्लिनिक का नाम बदलना झामुमो सरकार की तुष्टिकरण मानसिकता को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि “मदर टेरेसा एडवांस नाम किस उद्देश्य से रखा गया? झारखंड की जनता में गहरा आक्रोश है।”

गढ़वा विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने कहा कि “अटल जी ने झारखंड को संवारने का काम किया था। उनके नाम पर स्थापित क्लिनिक का नाम बदलना निंदनीय है।”

भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि नाम बदलकर सरकार अपनी निम्न मानसिकता दिखा रही है। अटल जी ने झारखंडवासियों को हक और अधिकार दिलाया, उनका अपमान अस्वीकार्य है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता मुरली श्याम सोनी, जिला उपाध्यक्ष संजय ठाकुरविनोद चंद्रवंशीउमेश कश्यपविनय चौबेखुर्शीद आलमसुरेंद्र विश्वकर्माप्रमोद चौबेरितेश दुबेविकास तिवारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!