उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरीमुन्डा की जर्जर व्यवस्था पर ग्रामीणों की चिंता, शिक्षक बहाली व बुनियादी सुविधाओं की मांग

Location: चिनियां


चिनिया
चिनिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तुरीमुन्डा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, तुरीमुन्डा की शैक्षणिक स्थिति बेहद चिंताजनक है। यह विद्यालय कक्षा पहली से आठवीं तक संचालित होता है, लेकिन यहां शिक्षकों की संख्या मात्र तीन है। इतनी बड़ी छात्रसंख्या के अनुपात में शिक्षकों की गंभीर कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

ग्रामीण अभिभावक बताते हैं कि उन्होंने कई बार शिक्षक बहाली की मांग की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद कई अभिभावक मजबूरी में अपने बच्चों को निजी स्कूलों में भेजने को विवश हैं। लेकिन सभी के लिए ऐसा कर पाना संभव नहीं है।

विद्यालय में न तो बच्चों के खेलने के लिए उपयुक्त प्लेग्राउंड है और न ही बुनियादी सुविधाएं। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति भी काफी दयनीय बताई जा रही है।

ग्रामवासियों का कहना है कि शिक्षा के अधिकार की बात करने वाली सरकार को इस दिशा में गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री से मांग की है कि वे स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुँचकर विद्यालय व ग्रामीणों की स्थिति का जायजा लें और तत्काल शिक्षकों की नियुक्ति के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं को सुलभ कराने की दिशा में कदम उठाएं।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Deepak Prasad

    Location: Chiniya Deepak Prasad is reporter at आपकी खबर News from Chiniya

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!