अज्ञात वृद्ध महिला की पहचान के लिए जिला प्रशासन ने आमजन से मांगा सहयोग

Location: पलामू

पलामू। हरिहरगंज टोल प्लाजा के समीप असहाय अवस्था में मिली एक अज्ञात वृद्ध महिला की पहचान कराने के लिए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को सूचना मिली कि एक वृद्ध महिला पिछले दो दिनों से हरिहरगंज टोल प्लाजा के पास असहाय अवस्था में रह रही थीं। वह अपनी पहचान, पता या परिजनों के संबंध में कोई जानकारी देने में असमर्थ थीं।
सूचना मिलते ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन एवं हरिहरगंज थाना की टीम ने महिला को सुरक्षित संरक्षण में लिया। उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए महिला से पूछताछ की गई तथा आसपास के थानों से भी संपर्क किया गया, लेकिन अब तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
महिला की सुरक्षा और देखभाल को प्राथमिकता देते हुए उन्हें फिलहाल वन स्टॉप सेंटर, डाल्टनगंज में रखा गया है, जहां उनके रहने, भोजन और आवश्यक देखभाल की समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस महिला को पहचानता हो या उनके परिवार, निवास स्थान अथवा परिजनों के संबंध में कोई जानकारी रखता हो, तो इसकी सूचना तत्काल हरिहरगंज थाना या जिला प्रशासन को दें।
प्रशासन ने कहा है कि आपकी एक छोटी-सी सूचना इस महिला को उनके परिवार से मिलाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। साथ ही इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल

    सिंगरा खुर्द के पास दर्दनाक सड़क हादसा, 10 वर्षीय बच्चे की मौत, तीन घायल
    error: Content is protected !!