अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुआ लकड़बग्घा, वन विभाग कर रहा इलाज

Location: Ranka

रंका (गढ़वा): रंका थाना क्षेत्र के खुथुआ मोड़-बान्दू बाजार मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात चुतरु गांव के समीप डूबा नाला के पास सड़क पार कर रहे एक लकड़बग्घा को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को मिली, जब उन्होंने सड़क किनारे दर्द से कराहते घायल लकड़बग्घे को देखा। पहले तो लोग पास जाने से डर रहे थे, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ जुटने पर कुछ लोग उसके नजदीक पहुंचे। लकड़बग्घा खड़ा होने की कोशिश कर रहा था, परंतु असफल रहा और बार-बार दर्द से कराहता रहा।

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रंका पूर्वी वन क्षेत्र के अधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने सावधानीपूर्वक लकड़बग्घे को पिंजरे में बंद किया और इलाज के लिए रंका पूर्वी वन क्षेत्र कार्यालय परिसर लाया।

वन विभाग के वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पशु चिकित्सक द्वारा उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वाहन की टक्कर से लकड़बग्घे की कमर की हड्डी टूट गई है और फिलहाल वह कार्यालय परिसर स्थित पिंजड़े में घायलावस्था में है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Mahendra Ojha

    Location: Ranka Mahendra Ojha is reporter at आपकी खबर News from Ranka

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!