
Location: पलामू
मेदिनीनगर।शहर थाना क्षेत्र के कचहरी चौक के पास गुरुवार के दोपहर सड़क दुर्घटना में एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बारे में चैनपुर थाना क्षेत्र के मझिगावा गांव निवासी स्वर्गीय भूलन राम की पुत्री रूपा कुमारी उम्र 20 वर्ष ने बताया कि गुरुवार की दोपहर वह महिला कॉलेज से छुट्टी होने बाद घर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कचहरी चौक के पास एक अज्ञात दोपहिया वाहन चालक ने उसे धक्का मार कर फरार हो गया।वाहन के धक्के से गिरकर रूपा घायल हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घायल रूपा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरा से बाहर है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देख-रेख में घायल रूपा का इलाज करवा रहे हैं।