अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारा चाकू हालत गंभीर

Location: पलामू

अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारा चाकू हालत गंभीर

मेदिनीनगर। पाटन थाना क्षेत्र के कांके नावाडीह गांव निवासी अशोक सिंह के पुत्र रवि कुमार सिंह उम्र 20 वर्ष को अज्ञात अपराधियों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे रवि कुमार सिंह खेत में सॉच के लिए गया था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक मुंह बांधे हुवे वहां पहुंचे और रवि कुमार सिंह को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उसे खेत पर ही घायल अवस्था में छोड़ दिया। इसके बाद किसी व्यक्ति ने देखा कि रवि कुमार सिंह घायल अवस्था में खेत में पड़ा हुआ है। इसके बाद उस व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन खेत पर पहुंचे और घायल रवि सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    आपन सरस्वतिया अभियान तेज: मेराल में नदी सफाई, अतिक्रमण हटाने और गहरीकरण की तैयारी

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर : उपायुक्त

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    18 अवैध मवेशियों के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़:अकेलवा तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, लकड़ी चुनने निकली थीं दोनों, गांव में पसरा मातम

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी

    ब्रेकिंग न्यूज़ :धुरकी के जंगल में अधेड़ आदिम जनजाति व्यक्ति का दुर्गंधयुक्त शव मिलने से सनसनी

    गरमा मोम फली की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बने दीपक यादव ।

    गरमा मोम फली की खेती कर किसानों के लिए प्रेरणा श्रोत बने दीपक यादव ।
    error: Content is protected !!