अंबिकापुर में सड़क दुर्घटना, भाजपा नेता संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र शिवम कुमार सिंह की मौत

Location: Ramana

रमना (गढ़वा) :
रमना मंडल के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सिलीदाग पंचायत के दूधवनिया निवासी संजय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र शिवम कुमार सिंह (28 वर्ष) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा सोमवार को छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवम कुमार सिंह अंबिकापुर में मुख्य सड़क के किनारे नाली निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल शिवम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
शिवम की मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव दूधवनिया पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शिवम का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम उनके पैतृक निवास दूधवनिया स्थित मुक्ति धाम में किया गया।
भाजपा नेता संजय कुमार सिंह के पुत्र के आकस्मिक निधन पर विधायक अनंत प्रताप देव, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही, झामुमो नेता ताहिर अंसारी, जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मंडल अध्यक्ष बलजीत सोनी, मुखिया अनीता देवी, क्षत्रिय एकता परिषद के प्रखंड अध्यक्ष कुमार गौरव, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी, भाजपा नेता प्रमोद कुमार सिंह, रामकमल पासवान, राजेश कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, राजा सिंह, रविंद्र कुमार सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!