बीडीओ ने अवैध शराब भट्ठी को तोड़ा, सैकड़ों लीटर महुआ शराब किया नष्ट

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर : प्रशासन ने अवैध रूप से चल रहे महुआ शराब भट्ठी पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राईक की है। बीडीओ रौशन कुमार ने अलकर के घाघरा जंगल में अवैध रूप से चल रही महुआ शराब भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने सैकड़ों लीटर तैयार अवैध महुआ शराब और ड्रम में रखे गए महुआ को नष्ट कर दिया।
इसकी पुष्टि बीडीओ रौशन कुमार ने की है।
जानकारी के अनुसार बीडीओ श्री कुमार भोजपुर पंचायत के अलकर में बीएलओ से निर्वाचन से जुड़े मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने गए थे, इसी दौरान ग्रामीणों से क्षेत्र में अवैध महुआ शराब भट्ठी संचालित होने संबंधी मिली गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने अलकर के घाघरा जंगल में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने भारी मात्रा में तैयार महुआ शराब और चुलाने के लिये तैयार किये जा रहे महुआ को नष्ट कर दिया। उन्होंने भट्ठी और शराब बनाने के उपकरण को नष्ट कर दिया। बीडीओ रौशन कुमार ने बताया कि लगभग 19 ड्रम महुआ शराब को नष्ट किया गया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!