Location: कांडी
मेदिनीनगर।यूपी कोन थाना क्षेत्र के बड़ाप गांव निवासी प्रदीप उरांव की पुत्री नीतू कुमारी उम्र 13 वर्ष की जहरीला सांप के काटने से मौत हो गई।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे अचानक एक जहरीला सांप ने नीतू कुमारी को काट लिया। जिसके कारण नीतू कुमारी की हालत गंभीर हो गई। अंधविश्वास के चक्कर में परिजन उसे इधर-उधर झाड़ फूंक करवाने में लग गए।जब नीतू कुमारी की हालत गंभीर हो गई तो परिजन उसे रविवार की शाम मेदिनीनगर मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां चिकित्सकों ने नीतू कुमारी को मृत घोषित कर दिया। बताते चले कि अभी भी लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं जिसके कारण लोगों की मौत हो रही है।यदि लोग जागरुक हो जाएं तो किसी भी व्यक्ति का सांप के काटने या किसी जहरीला जंतु के काटने से मौत नहीं होगा।क्योंकि अभी भारत में हर सरकारी अस्पताल में सांप के काटने का इंजेक्शन और दवा उपलब्ध है।











