नगर उंटारी थाना को मिला नया प्रभारी: उपेंद्र कुमार ने संभाली कमान

Location: Shree banshidhar nagar

अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा होगी पहली प्राथमिकता, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार पर भी जोर

बंशीधर नगर। नगर उंटारी थाना के 46वें थाना प्रभारी के रूप में उपेंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पूर्व वे धुरकी थाना के प्रभारी थे। पूर्व थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक का स्थानांतरण कर उन्हें गढ़वा थाना में पदस्थापित किया गया है।
पदभार ग्रहण के अवसर पर थाने के पुलिस पदाधिकारियों और चौकीदारों ने पुष्पगुच्छ देकर उपेंद्र कुमार का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व प्रभारी संदीप कुमार रवि ने भी नवनियुक्त प्रभारी का अभिनंदन किया।

उपेंद्र कुमार ने कहा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध नियंत्रण और पब्लिक पुलिसिंग मेरी प्राथमिकता है। जनता निडर होकर अपनी समस्या सीधे थाने में रखें, किसी दलाल के चक्कर में न पड़ें। सभी मामलों का निष्पक्ष निपटारा किया जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि श्रावण माह को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था सुधार पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। लोगों से अपील की कि निर्धारित स्थान पर ही वाहन पार्क करें और नियमों का पालन करें।
धुरकी के नवनियुक्त थाना प्रभारी जनार्धन राउत, पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार रवि, पूर्व पदाधिकारी रंजन कुमार, कौशल कुमार, बबलू मरांडी सहित कई लोग मौजूद थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!