यशवंत सिन्हा ने बनाई नई पार्टी, जय राम महतो की पार्टी में भी टूट, संजय मेहता ने अलग संगठन बनाया

Location: रांची

रांची: विधानसभा चुनाव की घोषणा अगले महीने होने वाली है। चुनाव नजदीक आते देख राजनीतिक सक्रियता और हलचल बढ़ गई है।रोज नए-नए दल सामने आ रहे हैं। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भी नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया। अटल विचार मंच के नाम से उन्होंने एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा की। इधर जय राम महतो की पार्टी में भी टूट हो गई। पिछले दिनों पार्टी से इस्तीफा देने वाले एक महत्वपूर्ण नेता संजय महतो ने एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा आज की। इस तरह विधानसभा चुनाव में दो और नई पार्टीअपनी किस्मत आजमाएंगी। यशवंत सिन्हा ने हजारीबाग में एक प्रेस वार्ता में अटल विचार मंच बनाए जाने की घोषणा की और यह भी कहा कि यह पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने सदस्यता अभियान की शुरुआत भी की। यशवंत सिन्हा ने इस दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा अब अटल जी के विचारों से भटक गई है। मोदी की भाजपा अलग है। भाजपा में पुराने लोगों का मान सम्मान नहीं रह गया है। नए लोगों को पार्टी में लाकर आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्हें संसद और विधायक का टिकट मिल रहा है और पुराने लोग देखते रह जा रहे हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी की विचारधारा को भाजपा की विचारधारा से अलग बताते हुए उन पर भी निशाना सधा। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी बिल्कुल अलग रास्ते पर चलेगी। अटल जी के रास्ते पर चलकर हम परिवर्तन का प्रयास करेंगे। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस मौके पर उनकी पत्नी नीलिमा सहित कई समर्थक मौजूद थे।इधर झारखंड की राजनीति में हलचल मचाने वाले जयराम महतो की पार्टी में भी फूट पड़ गई है।पार्टी के बड़े नेता हजारीबाग के रहने वाले संजय महतो ने पार्टी से इस्तीफा देकर आज एक अलग पार्टी बनाने की घोषणा की। संजय मेहता ने झारखंड लोकतांत्रिक मंच से मिलता जुलता नाम रखते हुए अपनी पार्टी का नाम झारखंड बचाओ क्रांति मंच रखा है। झारखंड लोकतांत्रिक मंच जयराम महतो की पार्टी का नाम है। संजय मेहता ने कहा कि जयराम महतो के साथ युवाओं ने जिस सोच के साथ पार्टी का गठन किया उस सोच के साथ जय राम महतो ने समझौता कर लिया है। पार्टी पूरी तरह दिशाहीन हो गई है। पार्टी अपने उद्देश्य से भटक कर राजनीतिक बदले की भावना से काम कर रही है। जयराम महतो सारे फैसले अकेले ले रहे हैं। किसी की सलाह नहीं लेते हैं। मनमानी कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि वह युवाओं को संगठित करेंगे और जिस उद्देश्य को लेकर जय राम महतो के नेतृत्व में पार्टी का गठन किया गया था। उस मुद्दे को लेकर वह आगे बढ़ेंगे। युवाओं को संगठित करेंगे और उनके हक अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!