विश्रामपुर में ओबीसी अधिकारों को लेकर चुनावी रणनीति तैयार, जनसंपर्क अभियान होगा तेज

विश्रामपुर (पलामू): 77 विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में रविवार को चुनाव कार्यालय में मतदान समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी चुनावी रणनीतियों और ओबीसी समुदाय के अधिकारों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में ओबीसी एकता अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद सहित गोकुल बसंत, शत्रुघ्न कुमार शत्रु, गिरनानंद विश्वकर्मा, अविनाश कुमार, अजय राम, सुरेंद्र भारती, लक्ष्मी साव, दीपक यादव, अखिलेश राम सहित कई प्रमुख सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान तेज करने, जागरूकता फैलाने और संगठन की नीतियों को हर घर तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की गई। प्रसाद ने संगठन के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।
बैठक में तय हुआ कि आगामी दिनों में जनसंपर्क और जागरूकता अभियानों के माध्यम से विश्रामपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूत किया जाएगा।

अपने संबोधन में ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ चुनाव जीतना नहीं, बल्कि ओबीसी समुदाय को उनकी पहचान और अधिकार दिलाना है।” उन्होंने झारखंड में ओबीसी अधिकारों के लिए किए गए संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के दबे-कुचले वर्गों को न्याय दिलाना है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • OBC
  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    टेंटा गांव में भूमि विवाद को लेकर प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

    रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

    रैसुआ नव प्राथमिक विद्यालय भवन में दरारें, छात्रों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा

    ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार में मातम

    ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार में मातम

    दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

    दानरो नदी में कचरा डंपिंग पर सख्त हुए उपायुक्त, नगर परिषद को लगाई फटकार

    रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

    रामपुर में आहर से मछली चोरी का प्रयास, पुलिस पहुंचते ही सामान छोड़कर भागे लोग

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे

    प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित : कन्हैया चौबे
    error: Content is protected !!