विकास माली की फैक्ट्री में लाखों की चोरी, गढ़वा सामूहिक विवाह की तैयारियों को झटका

Location: Garhwa

गया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बुधगेरे बाजार स्थित KVAV Vikas Enterprises फैक्ट्री में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। यह फैक्ट्री विकास माली द्वारा संचालित है, जो अब तक बिहार-झारखंड में हजारों असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह करवा चुके हैं।

फैक्ट्री में इन दिनों झारखंड के गढ़वा जिले में होने वाले 251 कन्याओं के सामूहिक विवाह के लिए अलमीरा निर्माण का कार्य चल रहा था। चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सामान, जैसे- पेंटिंग मशीन, पंखा, वायर और कुर्सियां चोरी कर लीं।

विकास माली ने बताया कि 10 दिन पहले भी फैक्ट्री में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस की लापरवाही के कारण चोरों ने फिर से घटना को अंजाम दिया।

माली ने यह भी बताया कि फैक्ट्री संचालन के लिए उन्होंने PMEGP योजना के तहत 25 लाख रुपये का लोन लिया है। चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई में जुटी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
error: Content is protected !!