विधानसभा की बिजली काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने की निंदा, मुख्यमंत्री की बात नहीं माने विधायक

Location: रांची


रांची : भाजपा व आजसू के विधायक विधानसभा के अंदर अंधेरे में भी धरने पर बैठे हुए हैं। विधानसभा की बिजली काट दी गई है। एसी और पंखा अंदर में बंद है। बावजूद विधायक वहीं जमे हुए हैं । मोबाइल की रोशनी से काम चल रहा है। शौचालय की भी लाइट कटी हुई है। इधर, विधानसभा की बिजली काटे जाने की सूचना मिलते ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर पहुंचे और बिजली काटे जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विधानसभा में बिजली काटे जाने की निंदा की है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज और मुद्दे उठाने पर विधायकों के साथ सरकार अमानवीय व्यवहार कर रही है । सरकार की तानाशाही हद पार कर गई है। एक तो 5 साल में सरकार ने कोई काम नहीं किया और ऊपर से चुने हुए जनप्रतिनिधियों पर अत्याचार कर रही है। जनता इसका जवाब देगी।
इधर विधायकों के धरने पर बैठने की सूचना पर मुख्यमंत्री विधानसभा पहुंचे। उन्होंने विधायकों से बात की। धरना खत्म करने का अनुरोध किया। लेकिन विधायक नहीं माने। उनका कहना था कि सरकार उनके सवालों का जवाब नहीं दे रही है। जवाब मांगने पर विधानसभा स्थगित कर दी जाती है। मुख्यमंत्री के लाख अनुरोध पर भी विधायक नहीं माने। इसके बाद मुख्यमंत्री वापस लौट गए। विधायकों ने रात भर अंधेरे में ही विधानसभा के अंदर रहने की घोषणा की है। झारखंड विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस तरह की घटना हुई है। भाजपा सरकार पर पूरी तरह हमलावर हो गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!