विधानसभा का सत्र शुरू, पहले दिन विधायकों ने ली शपथ, रविंद्रनाथ महतो होंगे स्पीकर

Location: रांची

रांचीः छठी विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू हुआ. पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई. प्रोटेम स्पीकर स्टफीन मरांडी ने विधायकों को शपथ दिलाई. विधायकों के साथ मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्रियों ने भी शपथ ली. शपथ ग्रहण के लिए विधानसभा पहुंचे कई विधायक अलग-अलग अंदाज में दिखे. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक जयराम महतो नंगे पांव सदन के अंदर घुसे. उन्होंने इसे लोकतंत्र का मंदिर बताया. रामगढ़ विधायक ममता देवी ने सदन के दरवाजे पर माथा टेककर प्रवेश किया. विधायकों ने अलग-अलग भाषा में शपथ ली. कई विधायकों ने क्षेत्रीय भाषा में भी शपथ ली. हालांकि हिंदी में शपथ लेने वालों की बहुलता रही.
रविंद्रनाथ महतो एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष होंगे. उनके नाम पर सहमति बन चुकी है. उन्होंने स्पीकर पद के लिए नामांकन कर दिया है. मंगलवार को उनके नाम की घोषणा विधिवत कर दी जाएगी. विधानसभा अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदन का संचालन श्री महतो करने लगेंगे. उनके चुनाव के बाद प्रोटेम स्पीकर की भूमिक खत्म हो जाएगी. विधानसभ का सत्र 12 दिसंबर तक चलेगा.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!