विधानसभा चुनाव 2024: पलामू प्रमंडल में गरमाई परिवर्तन व सम्मान यात्रा की राजनीति

Location: Garhwa

भाजपा का परिवर्तन यात्रा का जवाब मइंया समान यात्रा

झारखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पलामू प्रमंडल की राजनीति पहले से ही गर्म हो चुकी है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा के जवाब में इंडिया गठबंधन ने ‘मइयां सम्मान यात्रा’ शुरू की है। इससे यह स्पष्ट हो रहा है कि आने वाले दिनों में प्रमंडल की राजनीति में भाजपा और विशेष रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेताओं के बीच टकराव और बढ़ेगा।

दरअसल, झारखंड की राजनीति में इंडिया गठबंधन ने महिलाओं को प्रभावित करने के लिए ‘। मइयां सम्मान योजना’ का दांव खेला है। इससे एनडीए गठबंधन में हलचल मच गई है। एनडीए, परिवर्तन यात्रा के दौरान मइयां सम्मान योजना’ को लॉलीपॉप बताने की कोशिश कर रही है और आने वाले दिनों में भाजपा के घोषणा पत्र में इस योजना की काट निकालने की रणनीति बनाई जा रही है।

भाजपा झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार, वादा खिलाफी, बेरोजगारी भत्ता, रोजगार के झूठे वादे, और बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दों को मइयां योजना को प्रमुखता से उछाल रही है। वहीं, झामुमो विधानसभा चुनाव में ‘ सम्मान योजना’ और जीएसटी रॉयल्टी की राशि के भुगतान को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ सहानुभूति जुटाने का प्रयास कर रही है। इसके साथ ही, हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने की मुद्दे भी झामुमो प्रमुखता से उछाल रहा है।

पलामू प्रमंडल में भाजपा की परिवर्तन यात्रा के तहत केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, और अनुराग ठाकुर जैसे बड़े नेता पहुंच चुके हैं। वहीं, भाजपा के परिवर्तन यात्रा का जवाब देते हुए झामुमो ने भी सोमवार से श्री बंशीधर नगर में ‘मइयां सम्मान यात्रा’ शुरू कर दी है। इस यात्रा में झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन, मंत्री बेबी देवी, मिथिलेश कुमार ठाकुर और प्रतिभा पांडे जैसे नेताओं ने पहले ही दिन जोरदार शुरुआत की है।

आने वाले दिनों में कौन किस पर भारी पड़ेगा, यह तो समय ही बताएगा। लेकिन यह स्पष्ट है कि झारखंड में एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच राजनीतिक तापमान तेजी से बढ़ रहा है, और इसकी शुरुआत पलामू प्रमंडल से हो चुकी है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!