उत्पाद सिपाही दौड में मृत युवाओं के परिजनों को एक-एक लाख रुपए देगी भाजपा

रांची: उत्पाद सिपाही के लिए आयोजित दौड़ में अब तक 13 अभ्यर्थियों की मौत हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी मृत अभ्यर्थियों के परिजनों को एक-एक लाख रुपए सहायता राशि देगी। साथ ही यदि भारतीय जनता पार्टी की झारखंड में सरकार बनी तो उनके आश्रित को नौकरी भी दी जाएगी। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री व झारखंड के चुनाव सह प्रभारी हिमानता विश्व सरमा ने रांची में पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मृत युवाओं के घरों में जाकर परिवार को संतावना देंगे। पार्टी परिजनों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार परिजनों को 50-50 लख रुपए और एक व्यक्ति को नौकरी दे। क्योंकि मौत के लिए राज्य सरकार की नीति और नीयत जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि गर्मी के दिनों में दौड़ आयोजित करने का फैसला गलत है। अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ के लिए अभ्यास करने का समय नहीं दिया गया। चुनाव में लाभ लेने के उद्देश्य सरकार ने जल्दबाजी में बहाली प्रक्रिया शुरू की। इसका नतीजा अब सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि दौड़ जाड़े में कराई जानी चाहिए। असम में 20000 सिपाही की भर्ती हुई अग्नि वीरों की भर्ती हो रही है लेकिन कहीं कोई मौत नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराए जाने की जरूरत है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sunil Singh

Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!