उप-प्रमुख और पंचायती राज कोऑर्डिनेटर के बीच मारपीट, प्रखंड कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

Location: Manjhiaon

बरडीहा प्रखंड में सोमवार को उप-प्रमुख सकेंद्र पासवान और पंचायती राज कोऑर्डिनेटर गणेश सिंह के बीच योजना एंट्री को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना के बाद, मंगलवार को प्रखंड कर्मी प्रखंड कार्यालय के पास कुछ घंटे के लिए धरना प्रदर्शन पर बैठ गए।

उप-प्रमुख सकेंद्र पासवान ने बताया कि प्रखंड के सभी पंचायतों की योजनाओं की सूची पंचायती राज कोऑर्डिनेटर गणेश सिंह को दी गई थी, लेकिन उन्होंने दी गई योजनाओं को एंट्री नहीं किया और अन्य योजनाओं को मनमाने ढंग से एंट्री कर दिया। जब इस बारे में पूछताछ करने के लिए पासवान गणेश सिंह के कार्यालय पहुंचे, तो कोऑर्डिनेटर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि “आपकी योजना को मैं एंट्री नहीं करूंगा, जो प्रमुख कहेंगे वही करेंगे।” साथ ही उन्होंने गाली-गलौज भी की। पासवान ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ मारपीट का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है।

इस मामले पर पंचायती राज कोऑर्डिनेटर गणेश सिंह ने बताया कि उप-प्रमुख पासवान कुछ लोगों के साथ उनके कार्यालय में आए और योजना एंट्री पर पूछताछ करने लगे। जब उन्हें बताया गया कि सभी योजनाओं की एंट्री प्रमुख की सहमति से की जा चुकी है, तो उप-प्रमुख नाराज हो गए और गाली-गलौज करने लगे। सिंह ने आरोप लगाया कि उप-प्रमुख ने उन्हें थप्पड़ मारे और उनके ऑफिस का लोट टप तोड़ दिया।

इस घटना के बाद, प्रखंड कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया, जो प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद समाप्त हो गया। गणेश सिंह ने चेतावनी दी है कि अगर उप-प्रमुख पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे फिर से धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।

इस मामले पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने कहा कि कानून अपना काम करेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
error: Content is protected !!