उन्माद फैलाने के आरोपी शिक्षक को भंडरिया में प्रतिनियुक्त करते हुए शिक्षा विभाग ने शुरू किया जांच

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय धंगरडीहा में पदस्थापित सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद द्वारा धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चो को सरस्वती वंदना करने से रोकने तथा शिक्षक के साथ धक्का मुक्की किए जाने संबंधी खबर बीते बुधवार को अखबार में प्रकाशित होने के बाद गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को शिक्षा अधीक्षक के द्वारा सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद को तत्काल प्रभाव से गढ़वा जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरता में प्रतिनियोजित कर दिया गया।

डीएसई के ज्ञापांक 605 दिनांक 1अगस्त 2024 में उल्लेख किया गया है, कि थाना प्रभारी भवनाथपुर के थाना ज्ञापांक 1808/ 2024 दिनांक 31 जुलाई 2024 के द्वारा प्रतिवेदन के माध्यम से सूचित किया गया कि उत्क्र. मवि धंगरडीहा के सहायक शिक्षक शेख तौहीद द्वारा अध्यापन कार्य छोड़कर धार्मिक उन्माद फैलाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, जो सरकारी आचार नियमावली के प्रतिकूल है। उपरोक्त पत्र के आलोक में गढ़वा उपायुक्त के निर्देशानुसार सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद को भवनाथपुर से उत्क्र. मवि हरता 2 भंडरिया में अगले आदेश तक प्रतिनियोजित किया जाता है। साथ ही बीईईओ को निर्देशित गया कि पत्र प्राप्ति के साथ ही संबंधित शिक्षक को प्रतिनियोजित विद्यालय में योगदान हेतु तत्काल विरमित करने एवं उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने हेतु जांच प्रतिवेदन तत्काल समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। विभागीय इस हुई करवाई के इस निर्णय के बाद विद्यालय के शिक्षेत्तर कर्मी और छात्र में बीते पांच वर्षो से चल रहे विवाद का पटा पेक्ष हो गया ।

गढ़वा उपायुक्त एवं डीएसई के निर्देश पर बीडीओ व बीपीओ ने की मामले की जांच
बीडीओ नंदजी राम एवं बीपीओ रविंद्र कुमार मेहता ने गुरुवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय धंगरडीहा पहुंचकर मामले की जांच की। इस दौरान पदाधिकारियों ने विद्यालय के अन्य शिक्षकों, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं से सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद के विद्यालय में क्रिया कलापों को की जानकारी ली। जिस पर शिक्षक, छात्र छात्राओं तथा प्रबंध समिति के सदस्यों ने उन्हें बताया कि सहायक शिक्षक शेख तौहीद बीते बुधवार को प्रार्थना के बाद बच्चो को सरस्वती वंदना बजाने से रोकते हुए साउंड सिस्टम को पटक कर तोड़ दिया अन्य शिक्षकों द्वारा उन्हें ऐसा करने से मना करने पर हाथापाई भी करने लगे साथ ही वें विद्यालय में सरस्वती पूजा का विरोध करते है। बताया कि पूर्व में भी उनके द्वारा जवानों के शहीद होने पर विद्यालय में मिठाई बांट कर जश्न मनाने पर काफी बवाल हुआ था। वें विद्यालय में धार्मिक उन्माद फैलाने का कई बार प्रयास कर चुके है।
इस मामले में बीडीओ नंदजी राम ने बताया कि संबंधित मामले की जांच की गई है, उन्होंने जांच प्रतिवेदन उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!