नेपाल खोह नैना झरना में 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से हुई मौत

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर :– थाना क्षेत्र के भवनाथपुर मार्ग में नेपाल खोह जंगल स्थित नैना झरना में 12 वर्षीय एक बच्चे की मौत डूबने से हो गई।

मृतक की पहचान भवनाथपुर मुख्य बाज़ार निवासी यूसुफ आजाद के 12 वर्षीय पुत्र इमरान आलम के रूप में की गई है। वह भवनाथपुर स्थित नर्सरी स्कूल के क्लास 6 का छात्र था। जानकारी देते हुए मृतक के चाचा शमशेर आलम ने बताया कि सुबह स्कूल के लिए निकला था। इसके बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ नैना झरना गय। जहां नहाने के दौरान डूब गया। उधर उसे डूबते देख अन्य बच्चे शोर करने लगे। सूचना पर पहुंचे इधर पुलिस और ग्रामीणो की मदद से शव को बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने झरना से निकाल कर उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!