स्वर्गीय राधा बाबू की 35वीं पुण्यतिथि पर कंबल वितरण और जनकल्याणकारी कार्यक्रम

Location: Garhwa

गढ़वा: स्वर्गीय राधा बाबू की 35वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा असहाय और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया। यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न चौक-चौराहों जैसे रंका मोड़, मझिआंव मोड़, नवादा मोड़, रेलवे स्टेशन, और पुरनचंद चौक पर आयोजित किया गया।

पुण्यतिथि के अवसर पर ट्रस्ट ने सात दिवसीय जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की शुरुआत की। पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जबकि दूसरे दिन कंबल वितरण के साथ जरूरतमंदों की सहायता की गई। ट्रस्ट के निदेशक, डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि कंपकंपाती ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण किया गया है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले दिनों में छात्रों को पाठ्य सामग्री और खेल सामग्री भी वितरित की जाएगी। जरूरतमंद लोग सीधे उनसे संपर्क कर कंबल या स्टेशनरी सामग्री प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर, अब्दुल मन्नान ने कहा कि ट्रस्ट शिक्षा, स्वास्थ्य और खेल जैसे क्षेत्रों में भी सेवा प्रदान कर रहा है। ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों के जीवन स्तर में सुधार करना और उनकी हरसंभव सहायता करना है। डॉ. इश्तियाक रजा ने बताया कि पिछले 35 वर्षों से ट्रस्ट समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है और आने वाले समय में इन कार्यों का दायरा बढ़ाया जाएगा ताकि अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में डॉक्टर मनोज कुमार, डॉक्टर महबूब, डॉक्टर आदित्य प्रकाश, दामोदर राम, आकाश केशरी, संतोष कुमार, राहुल कुमार, शुभम रंजन, अंजली कुमारी, संगीता कुमारी, शमा परवीन, मोहम्मद जावेद, सुनील कुमार, शुभम केसरी, बबीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!