गढ़वा में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ

Location: Garhwa

गढ़वा, 26 दिसंबर 2024: सामुदायिक पुलिसिंग के तहत चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन गढ़वा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपायुक्त शेखर जमुवार (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर और फुटबॉल को कीक मारकर किया।

उद्घाटन समारोह में सभी टीमों ने मार्च पास्ट किया और राष्ट्रगान के साथ अनुशासनपूर्वक खेल भावना का संकल्प लिया। पुलिस अधीक्षक ने सामुदायिक पुलिसिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए युवाओं को नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने और खेल गतिविधियों में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने खेल को शारीरिक दक्षता और भविष्य की पुलिस नियुक्तियों के लिए उपयोगी बताया। साथ ही, सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।

मुख्य अतिथि उपायुक्त शेखर जमुवार ने इस आयोजन के लिए गढ़वा पुलिस को बधाई दी। इस टूर्नामेंट में जिले के विभिन्न थाना और ओपी से कुल 25 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जा रहा है, जिसमें जिला फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 10 रेफरी और 4 ऑफिशियल्स की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन मैच बरडीहा थाना और रमकंडा थाना के बीच खेला गया, जिसमें रमकंडा थाना की टीम 2-1 से विजयी रही।

इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार, परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक चिरंजीव मंडल, परिचारी प्रवर संदीप कुमार, थाना प्रभारी बृज कुमार, परिवहन परिचारी सतपाल सिंह, उपस्कर परिचारी पंकज कुमार भारती, और गढ़वा जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेन्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!