सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव में हार के लिए भाजपा पर फोड़ा ठीकरा

Location: रांची

रांची : विधानसभा चुनाव में करारी हार को लेकर रविवार को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने आजसू के प्रत्याशियों के साथ प्रदेश कार्यालय में  मैराथन बैठक की। इस बैठक में हार के बिंदुओं पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया।आजसू की यह पहली बैठक थी ।बैठक के बाद सुदेश महतो ने विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर मीडिया के सामने खुलकर अपनी बातें रखी।
मीडिया से बात करते हुए सुदेश महतो ने चुनाव के दौरान बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे मुद्दे से हुए नुकसान पर बातें कहते हुए कहा कि मुद्दों के चयन में गठबंधन की ओर से गलतियों हुई। गठबंधन में सामंजस्य की भी कमी रही, अंतिम वक्त में सीटों के चयन होने से नुकसान हुआ। गठबंधन की ओर से एक भी संयुक्त सभाएं नहीं की गई।
हार की समीक्षा के बाद मीडिया से रूबरू होते हुए सुदेश महतो ने कहा कि गठबंधन की ओर से कोई चेहरा मुख्यमंत्री पद के लिए नहीं होने से नुकसान हुआ। जयराम महतो को लेकर उन्होने कहा कि वोटों के धुव्रीकरण का एनडीए गठबंधन को नुकसान हुआ। चुनाव से ठीक पहले सत्ता पक्ष की ओर से लाये गए मंईयां सम्मान योजना ने भी इंडिया गठबंधन को फायदा पहुंचाया। उन्होने कहा कि वो आने वाले कुछ महीनों तक सरकार के खिलाफ कुछ नहीं करेंगे, उन्हे जो जनादेश मिला है उसके अनुरूप वो कार्य करें इसपर हमारी नजर रहेगी। राज्य हीत में जो निर्णय लिये जाएंगे उसपर वो सरकार का साथ देंगे और अगर कोई निर्णय राज्यहित में नहीं रहेगा तो उनका विरोध वो करते रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!