सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

Location: Bhavnathpur

गढ़वा जिले के सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार ने भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। सिविल सर्जन ने सीएचओ को अपने-अपने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों में ड्यूटी करने का सख्त आदेश दिया। कहा कि संसाधन के मुताबिक अंतिम लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने की जिम्मेवारी है,इसमें आप सभी ईमानदारी पूर्वक कार्य करें,अन्यथा कार्य में लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मियों को ड्रेस कोड में रहने समय के मुताबिक ड्यूटी करने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मौजूद कर्मियों ने एक स्वर से बंद पड़े एक्स-रे मशीन को चालू करने की मांग की। कर्मियों ने बताया कि प्रतिदिन दर्जनों एक्स-रे कराने वाले मरीजों को बाहर एक्स-रे कराना पड़ता ऐसे में अस्पताल में मौजूद एक्सरे मशीन अगर चालू हो जाता तो सुदूरवर्ती क्षेत्रों से अस्पताल में पहुंचने वाले गरीब तपके के मरीजों को लाभ मिलता। जिसपर सीएस ने एक सप्ताह के भीतर बंद पड़े एक्सरे मशीन को चालू करके क्षेत्र के मरीजों को चिकित्सा सुविधा देने का अश्वासन दिया। मौके पर प्रभारी डॉ रंजन दास,डॉ दिनेश कुमार,बीपीएम प्रदीप कुमार पाठक,अरुण लकड़ा,सुनील पटेल,अजीत कुमार आदि कर्मी उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!