नशीले पदार्थों के सेवन को रोकना हम सबका सामाजिक दायित्व : सिविल सर्जन

Location: Garhwa

गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के तत्वावधान में सोमवार को सदर अस्पताल में नशा उन्मूलन अभियान को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।             

मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन डा.अशोक कुमार उपस्थित थे।

बता दें कि झालसा रांची के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। पीडीजे सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजेश शरण सिंह एवं सचिव रवि चौधरी के निर्देश पर गढ़वा शहर के स्कूलों, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत सभी सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को नशीले पदार्थों के सेवन करने से रोकने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन ने कहा कि बच्चों को नशीले पदार्थों से दूर रखने में मुख्य भूमिका उनके अभिभावकों की है। हमें अपने बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है। जबकि हमारी जानकारी में भी कोई बच्चा यदि नशीले पदार्थों का सेवन कर रहा है या फिर वह ड्रग पैडलर का पोपेट बन कर कार्य कर रहा है तो भी हमारी जिम्मेदारी बनती है कि उसे सही रास्ते पर लाएं। इसके लिए उसे नशा मुक्ति केंद्र में काउंसिलिंग कराने के लिए भेजा जाएगा। जरूरत पड़ने पर नशे का सेवन करने वाले लोगाों को दवा के माध्यम से भी ठीक किया जाता है।

उन्होंने कहा कि फिलवक्त पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल कालेज हास्पिटल में नशा मुक्ति केंद्र संचालित है। नशे के कारण समाज में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वैवाहिक संबंध टूट रहे हैं। नशे के कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं। नशा उन्मूलन में भागीदारी निभाना हम सबका सामाजिक दायित्व है। कार्यक्रम में पीएलवी मुरली श्याम तिवारी ने कहा कि नशीले लत से मुक्ति के लिए नशा मुक्ति केंद्र या मेडिकल ट्रीटमेंट की आवश्यकता वाले बच्चों को कानूनी रूप से सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार को पीएलवी के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराएं।

नशीले पदार्थों की लत या उसे बेचने में संलिप्त बच्चों के नि:शुल्क कानूनी सहायता दिलाने के लिए हरसंभव मदद दिलाए जाएगाी। कार्यक्रम में सदर अस्पताल गढ़वा के चिकित्सक डा. टी पीयूष, स्थायी लोक अदालत के सदस्य राकेश कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता राहुल ऋषि, जनक विकास धारा आर्गेनाइजेशन के सचिव रामाशंकर चौबे आदि ने भी विचार व्यक्त किए।

मौके पर पीएलबी उमाशंकर द्विवेदी एवं संगीता सिन्हा , स्वास्थ्य विभाग के डीडीएम सुजीत कुमार मुंडा, विमलेश कुमार, संजय कुमार समेत कई लेाग उपस्थित थे। 

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!