श्री वंशीधर नगर अनुमंडल में आन बान और शान के साथ लहराया तिरंगा

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर आजादी का महापर्व व 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री बंशीधर नगर अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में गुरुवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर आन बान और शान से तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर अनुमंडल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। जहां अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा ने तिरंगा झंडा फहराया। पुलिस सुरक्षा बल के जवानों ने एसडीओ के साथ राष्ट्रीय झंडे को सलामी दी।

सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर समयानुसार झंडोत्तोलन किया गया। सर्वप्रथम अनुमंडल कार्यालय व एसडीओ आवास पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय व आवास पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतेंद्र नारायण सिंह, पुलिस निरीक्षक कार्यालय पर इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह, प्रखंड कार्यालय पर प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी, अनुमंडलीय अस्पताल में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुचित्रा कुमारी, नगर ऊंटरी थाना में थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक, महिला थाना में थाना प्रभारी रेणुका किस्कू, नगर पंचायत कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी, अनुमंडलीय दिव्यांग संघ कार्यालय में दिव्यांग संघ के अध्यक्ष कमलेश बिहारी,चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज श्री बंशीधर नगर इकाई के कार्यालय में अध्यक्ष शंभू नाथ सौदागर, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा पाल्हे कलां में सहायक शाखा प्रबंधक मनोज एइन्द, अनुमंडलीय पेंशनर समाज कार्यालय पर गदाधर पांडेय, प्लस टू उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पांडेय, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पुरैनी शाखा पर शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा में शाखा प्रबंधक देवनीश बोदरा, सरस्वती विद्या मंदिर में समिति के अध्यक्ष जोखू प्रसाद, अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, नगर उंटारी रेलवे स्टेशन, एमके इंटरनेशनल स्कूल,वन विभाग परिसर आदि जगहों पर झंडोत्तोलन किया गया। झंडोत्तोलन के पश्चात इन सभी स्थानों पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगे झंडे को सलामी दी गई। वहीं भारत माता की जय.. वंदे मातरम.. महात्मा गांधी अमर रहे.. सुभाष चंद्र बोस अमर रहे.. वीर शहीद अमर रहें आदि के नारे लगाए गए। साथ ही देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान करने वाले वीर शहीद जवानों को सहृदय याद किया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!