श्री बंशीधर नगर में लोक अदालत में नौ मामला हुआ निष्पादित

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- झारखंड उच्च न्यायालय झालसा रांची के आदेशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष राजेश शरण सिंह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव रवि चौधरी के निर्देशानुसार दिन शनिवार 31 अगस्त को नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में लोक अदालत लगाया गया।नगर ऊंटरी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा समिति प्रभारी सचिव अरविन्द कच्छप और समिति के मेंबर हंसेश्वर पांडेय के प्रथम बेंच पर 9 मामलो का निष्पादन किया गया।जिसमें वन विभाग से 2,परिवाद पत्र 1 तथा जीआर के 6 केसो का निपटारा किया गया।नगर ऊंटरी व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम सह जिला विधिक सेवा समिति प्रभारी सचिव अरविन्द कच्छप ने बताया कि दिन शनिवार को व्यवहार न्यायालय नगर उंटारी में लोक अदालत लगाया गया। जिसमें 9 केसो का निपटारा किया गया।उन्होंने कहा कि नगर ऊंटरी विभाग न्यायालय में अब लोक अदालत में बिजली विभाग से संबंधित केसों का भी निष्पादन किया जाएगा।इसके पहले नगर ऊंटरी अनुमंडल क्षेत्र के लोगों को गढ़वा व्यवहार न्यायालय में जाना पड़ता था। अब उन्हें बिजली विभाग से संबंधित केसों के निष्पादन के लिए गढ़वा नहीं जाना पड़ेगा। नगर उंटारी व्यवहार न्यायालय में ही बिजली विभाग के केसों का निपटारा किया जाएगा।अब गढ़वा आने-जाने का समय जो लगता था वह नहीं लगेगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!