श्री बंशीधर नगर में ब्यूटी पार्लर और ट्रेनिंग सेंटर का भव्य उद्घाटन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): शहर के चचेरिया बैल बाजार स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप रूप सौंदर्य ब्यूटी पार्लर, कॉस्मेटिक, सिलाई सेंटर एवं ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। पार्लर का शुभारंभ संचालक नीलम कुमारी ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद फीता काटकर किया।

इस अवसर पर संचालक नीलम व काजल कुमारी ने बताया कि महिलाओं की सुविधा के लिए इस सेंटर को पोस्ट ऑफिस के पास खोला गया है, जो एयर कंडिशन से सुसज्जित है। यहां ब्लीचिंग, फेशियल, हेयर कटिंग, वैक्सिंग, बालों को कलर और स्ट्रेट करना, पेडिक्योर, मेनिक्योर जैसी सेवाओं के लिए विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह सेंटर किफायती दरों पर बेहतरीन सेवाएं प्रदान करेगा।

पार्लर के संचालन का प्रबंधन प्रोपराइटर काजल कुमारी के देखरेख में होगा, जहां घरेलू वातावरण में ग्राहकों को सेवाएं दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि श्री बंशीधर नगर जैसी छोटी जगह पर इस प्रकार का प्रतिष्ठान खुलने से महिलाओं को बड़ा लाभ होगा और अब उन्हें इन सेवाओं के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोग:
इस अवसर पर पूजा कुमारी, स्नेहा कुमारी, वंदना कुमारी, आर्या कुमारी, जूली कुमारी, खुशबू कुमारी, अर्चना कुमारी, समृद्धि कुमारी, परी कुमारी, चाहत कुमारी, अंजलि कुमारी, खुशी कुमारी, रेनू कुमारी आदि उपस्थित रहीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!