सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक सर सोराबजी की 143वीं जयंती समारोह आयोजित

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर – सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला की 143वीं जयंती के अवसर पर जंगीपुर स्थित पेट्रोल पंप के निकट शाखा पाल्हे कलां में शुक्रवार को शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडेय की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बैंक के संस्थापक की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर संस्थापक को याद किया गया। साथ ही बैंक के सभी कर्मियों और अधिकारियों को संस्थापक के आदेशों के अनुरूप अपना व्यवसाय करने की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक रंजीत पांडेय ने कहा कि “112 वर्ष पूर्व पराधीन भारत में स्वाभिमानी देशभक्त युवा सोराबजी द्वारा बोया गया बीज आज वट वृक्ष बन चुका है, उनके द्वारा स्थापित देश का पहला स्वदेशी बैंक है जो आज देश के कोने-कोने में ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर रहा है।
उन्होंने कहा कि सर सोराबजी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके आदर्शों पर चलकर बैंक के कारोबार को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जाए। उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के साथ कारोबार बढ़ाएं, हम सभी बैंक के लिए काम करना चाहते हैं और हमें पूरी लगन से काम करना होगा।

शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार पांडेय, उपशाखा प्रबंधक मनोज आइंद, उपशाखा प्रबंधक विनोद कुमार पंडित,प्रधान खजांची नीलम कुमार राही, कलर्क मेवालाल बिरुवा,दफ्तरी राजदेव सिंह खरवार, बीसी अमित कुमार चौबे,राजेश कुमार बैठा,अनूप कुमार,शशि कुमार तिवारी,ग्राहक अब्दुल मोतल्लिब,जितेंद्र विश्वकर्मा,चमेली देवी,आनंद कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!