स्कूल के हॉस्टल से भाग गए पांच छात्र, एक के जुमार नदी में डूबने की आशंका, एनडीआरएफ कर रही है तलाश, गया का था पीयूष

Location: रांची

रांची: शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल मनन विद्या मंदिर के पांच छात्र शनिवार की शाम गुपचुप तरीके से हॉस्टल से निकलकर पास में बहने वाली नदी जुमार में नहाने चले गए थे। इसमें से एक छात्र के नदी में डूबने की आशंका है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर एनडीआरएफ की टीम नदी में छात्र की तलाश कर रही है। हालांकि कई घंटे बाद भी छात्र का पता नहीं चल पाया है।
मनन विद्या मंदिर परिसर में स्थित हॉस्टल में रहने वाले पांच छात्र शनिवार की देर शाम हॉस्टल से भाग गए। संभावना जताई जा रही है कि सभी छात्र पास में बहने वाली जुमार नदी में नहाने गए थे। इसी क्रम में दसवीं कक्षा का छात्र पीयूष कुमार जो गया जिले का रहने वाला है नदी में डूब गया। पीयूष को नदी में डूबता देख साथी छात्र घबरा गए और लौट के हॉस्टल आ गए। यहां आकर के हॉस्टल प्रबंधन को पीयूष के डूबने की सूचना दी।
स्कूल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम को छात्र की खोज में लगाया है। एनडीआरएफ की टीम रविवार की सुबह से छात्र की तलाश कर रही है लेकिन उसका पता नहीं चल पा रहा है। इधर घटना की सूचना के बाद गया से परिजन भी रांची पहुंच गए हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि पीयूष नदी से निकलकर कहीं दूसरे जगह तो नहीं चला गया। बहरहाल एनडीआरएफ छात्र की तलाश कर रही है। नदी में तेज बहाव के कारण पीयूष कहीं दूर भी बहकर चला गया होगा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Vivekanand Upadhyay

Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!