सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने मिथिलेश ठाकुर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘गरीबों का हक छीना

Location: Garhwa

गढ़वा में एनडीए प्रत्याशी सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। तिवारी का कहना है कि मंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक पिछड़े, दलित और आदिवासी समुदायों पर जुल्म ढाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कल्याण विभाग से मिलने वाली सब्सिडी पर गरीबों को मिलने वाला वाहन मंत्री ने अपने चहेतों को दिलाने का काम किया है।

तिवारी ने कहा कि मंत्री ने अपने विधायक प्रतिनिधियों को कल्याण विभाग से मिलने वाले सब्सिडी वाले वाहनों का वितरण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्र के लोग मंत्री और झामुमो से पूरी तरह मोहभंग कर चुके हैं और भ्रष्टाचार तथा आपराधिक गतिविधियों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, “विशेष समुदाय के मंत्री के प्रतिनिधि ने शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी की महिला के साथ खुलेआम मारपीट की, जो किसी से छिपी हुई नहीं है।”

तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि मंत्री के गुर्गे खुलेआम गरीबों की जमीन लूट रहे हैं और मंत्री ने क्षेत्र के लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी को छिन लिया है। उन्होंने कहा कि मंत्री ने एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए आपराधिक छवि के व्यक्तियों को पिस्टल और राइफल का लाइसेंस जारी किया है।

बातचीत में उन्होंने कहा कि गढ़वा सहित पूरे झारखंड में भाजपा के पक्ष में हवा चल रही है और लोग प्रधानमंत्री मोदी को गारंटी के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिलाएं गो-गो दीदी योजना के तहत भारी संख्या में फार्म भर रही हैं और भाजपा की सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर माह 21 सौ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

तिवारी ने संघत मोहल्ला, सोनपुरवा, जोबरईया और अन्य क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क किया और भाजपा तथा पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने के लिए कमल फूल के चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!