सरकार में शामिल होने को लेकर माले की बैठक में नहीं हो सका फैसला, 2 दिसंबर को पोलित ब्यूरो में होगी चर्चा

Location: रांची


रांची: माले की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में सरकार में शामिल होने और न होने के सवाल पर शुक्रवार को कोई फैसला नहीं हो सका। पोलित ब्यूरो की बैठक में इस मामले पर फैसला लिया जाएगा। पोलित ब्यूरो की बैठक 2 दिसंबर को होगी।
आज की बैठक में हेमंत सोरेन सरकार में शामिल होने या सरकार को बाहर से समर्थन देने के मामले पर चर्चा तो हुई पर फैसला नहीं हो सका। सूत्रों के अनुसार इस मामले में पार्टी नेताओं की अलग-अलग राय है। कुछ नेता जहां सरकार में शामिल होने की राय रखते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो चाहते हैं की पार्टी सरकार को पिछली बार की तरह बाहर से ही समर्थन दे। इस मुद्दे पर कोई एक राय नहीं बन सकी। इस वजह से ही इस मामले को  पोलित ब्यूरो में रखने  पर सहमति बनी।  ब्यूरो की बैठक 2 दिसंबर को होगी। इसी बैठक में इस विषय पर चर्चा और निर्णय लिया जाएगा। बैठक में माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, विधायक अरूप चटर्जी, विधायक बबलू महतो, पूर्व विधायक विनोद सिंह  सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। बैठक के बाद दीपांकर भट्टाचार्य ने बताया कि भाजपा की साजिश को नाकाम करते हुए झारखंड में इंडिया गठबंधन की मजबूत सरकार बनी है। यह सरकार आम जनता के लिए काम करेगी। भाजपा की सांप्रदायिक नीतियों को यहां की जनता ने खारिज कर दिया है।
इधर यदि  माले ने सरकार में शामिल होने का फैसला लिया तो निरसा विधायक अरूप  चटर्जी मंत्री बन सकते हैं। माले की ओर से कोई निर्णय नहीं लिए जाने के बाद अब यह तय हो गया कि हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल का विस्तार 2 दिसंबर के बाद ही होगा। क्योंकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन माले के फैसले का इंतजार करेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!