सरांग पंचायत भवन में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम

Location: Bhavnathpur

विशुनपुरा
सरांग पंचायत भवन में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
जिसका शुभारम्भ प्रमुख दीपा कुमारी, अंचल अधिकारी सह बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया, सीआरपी महेंद्र गुप्ता ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया.

शिविर में सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, पेंशन, कृषि, स्वास्थ्य, बिजली, खाद आपूर्ति, राजस्व, मनरेगा, अबुआ आवास, 15 वे बीत,
सहित विभिन्न विभागों के अलग अलग स्टॉल का लगाए गये थे.

इस मौके पर बीडीओ संदीप कुमार मद्धेशिया ने मौजूद लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी.
कहा की सरकार द्वारा पँचायत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर लोगो को योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना है. सरकारी योजनाओं से वंचित रहने वाले लोग अपने-अपने जरूरत के हिसाब से अपना फॉर्म अप्लाई कर योजनाओं का लाभ ले सकते हैं.
साथ ही बाल विकास परियोजना की ओर से महिलाओं की गोदभराई की गयी.
शिविर में 629 आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमे 49 आवेदनों का निष्पादन किया गया.

इस मौके पर पंकज सिंह, पंचायत सेवक रामप्रवेश सिंह, मुकुल कुमार, एजाज आलम, जयप्रकाश कुमार, जितेंद्र कुमार, अमल सिंह सहित कयी ग्रामीण उपस्थित थे.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!