समय पर कार्यालय नहीं पहुंचे अधिकारी, ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुरुवार को 11:00 बजे तक अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित रहे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरदरा गांव से आए ग्रामीण, जो अपने काम कराने के लिए पहुंचे थे, अधिकारियों का इंतजार करते नजर आए।

जोगिबिर गांव के आदिम अंसारी, जो मइँया सम्मान योजना का फॉर्म जमा कराने आए थे, ने बताया कि फॉर्म जमा कर वे अपने खेतों में काम करने जाना चाहते थे, लेकिन 11 बजे तक किसी भी कर्मचारी के न पहुंचने के कारण उनका दिनभर का समय बर्बाद हो गया। इसी प्रकार, अन्य ग्रामीणों ने भी समय पर अधिकारियों के न आने की शिकायत की।

11 बजे तक प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, बीपीओ, पीएम आवास कर्मी, बाल विकास परियोजना, और शिक्षा विभाग के कोई कर्मचारी या अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।

देर से आने पर जनसेवक सह प्रभारी कल्याण पदाधिकारी श्रीकांत उपाध्याय से सवाल किया गया, तो उन्होंने उल्टा पत्रकारों से बहस की और वीडियो बनाना शुरू कर दिया।

सीओ शंभू राम ने बताया कि जिउतिया पर्व और बारिश के कारण देरी हुई, जबकि बीडीओ शतीश भगत ने बताया कि वे जिला बैठक में शामिल थे और सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

News You may have Missed

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

सरकारी दर से महंगी बिक रही खाद! मेराल में किसानों ने लगाया मनमानी वसूली का आरोप

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

खुटिया विद्यालय पहुंचे बीडीओ अनुरंजन झा, SIR फॉर्म भरने में लापरवाही पर दी सख्त चेतावनी

पलामू समाचार

पलामू समाचार
error: Content is protected !!