समाप्त हुआ विधानसभा का सत्र, अब चुनाव के बाद फिर मिलेंगे के साथ विदा हुए विधायक, अंतिम दिन स्पीकर को हटाने को लेकर नोटिस

Location: रांची


रांची: वर्तमान विधानसभा का आखिरी सत्र आज खट्टे मीठे अनुभव के साथ समाप्त हो गया। अब विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार बनेगी तब फिर विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। सत्र के अंतिम दिन भी खूब हंगामा हुआ। पक्ष-विपक्ष ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को हटाने की भी मांग उठी। भाजपा ने एक साथ 18 विधायकों को निलंबित किए जाने के विरोध में विधानसभा अध्यक्ष को हटाने के लिए सचिव को नोटिस दिया।
दोपहर 2 बजे के बाद निलंबित सभी भाजपा विधायक सत्र में शामिल हुए। विधायकों ने विधानसभा के अंदर पहुंचकर फिर से अपनी मांग उठाई और हंगामा किया। विरोधी दलों के निशाने पर आज स्पीकर रविंद्र नाथ महतो रहे। प्रतिपक्ष के नेता अमर बबाउरी, प्रदेश अध्यक्ष विधायक बाबूलाल मरांडी सहित कई भाजपा विधायकों ने स्पीकर रविंद्र नाथ महतो पर निष्पक्ष नहीं रहने का आरोप लगाया। कहा कि वह सरकार के इशारे पर सदन का संचालन कर रहे हैं। उनका व्यवहार पार्टी कार्यकर्ता की तरह है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इशारे पर विरोधी दलों की आवाज दबा रहे हैं । स्पीकर की कार्रवाई निष्पक्ष नहीं है। इसलिए उन्हें पद पर नहीं रहना चाहिए। हटाया जाना चाहिए।
इधर सत्र के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि भाजपा के लोगों ने उन्हें गलत मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने का काम किया। हेमंत सोरेन ने सरकार द्वारा किए गए लगभग सभी कार्यों की जानकारी विस्तार से दी।
विधानसभा में फिर मिलेंगे के वादे के साथ विधायक लौट गए। लेकिन अब विधानसभा चुनाव में कितने लोग फिर से जीत कर आएंगे यह देखना होगा। संभव है वर्तमान विधानसभा के सदस्यों में कई लोग चुनाव हारेंगे और कई नए चेहरे जीत कर आएंगे।
बहरहाल विधानसभा का अंतिम सत्र भी हंगामे की भेंट चढ़ गया। जनता की आवाज सरकार तक नहीं पहुंच पाई। छोटे से सत्र का पक्ष विपक्ष ने सदुपयोग नहीं किया । सरकार ने जरूर अपने विधायक कार्य निपटा लिए। भाजपा विधायकों ने रातभर सदन में धरना देकर झारखंड के लिए इतिहास ही रच दिया है। झारखंड गठन के बाद पहली बार ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!