सगमा में मां दुर्गा की विदाई, आंसुओं और जयकारों के साथ सम्पन्न

Location: सगमा

सगमा प्रखंड के पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा को भावुक श्रद्धालुओं ने अश्रुपूरित आंखों से विदाई दी। सगमा, पूतुर, कट्टर कला, खुर्द, सोनडीहा, बीरबल, बैलिया, मकरी, चैनपुर, शारदा, घघरी और दुसैया जैसे गांवों में दशहरा के उपलक्ष्य में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। धुरकी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिसमें धुरकी थाना प्रभारी ने सभी गांवों में दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल तैनात किया था। प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ, जिसमें भारी संख्या में भीड़ उमड़ी।

विसर्जन यात्रा के दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया और गगनभेदी जयकारों के साथ नदी व सरोवर में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर श्री राम सेवा समिति द्वारा घघरी, मकरी, बैलिया, बीरबल और सोनडीहा से आए पूजा समितियों के लोगों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में श्री राम सेवा समिति के संरक्षक रामजन्म गुप्ता, बीरबल के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नंदगोपाल यादव, अशोक राम, कामेश्वर गुप्ता, प्रमुख अजय गुप्ता, आशीष विश्वकर्मा, रामोद प्रसाद, पारस श्रीकांत चंद्रवंशी, राम प्रताप विश्वकर्मा और मणि शंकर विश्वकर्मा उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Shreekant Choubey

Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!