दशहरा की धूम: मझिआंव और बरडीहा में पूजा और समारोह का आयोजन

Location: Manjhiaon



मझिआंव बरडीहा प्रखंड में मनी हर्षोल्लास के साथ दशहरा का पर्व मनाया गया। दोनों प्रखंडों ने मिलकर कई जगहों पर पूजा पंडाल बनाए और उन्हें आकर्षक रूप से सजाया। जगह-जगह रामायण सीरियल, नाटक, और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। नवमी के दिन नव कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ।
मुख्य रूप से नगर पंचायत के मेन बाजार स्थित यंग स्टार क्लब, नवद्वीप संघ, चंद्र शिव शक्ति संघ, मझिआंव खुर्द जय भवानी संघ, सार्वजनिक संघ लोहार पुरवा, अमर, बकोईया, खजुरी, खरसोता, रामपुर, बोदरा के टोला बिछी, और बरडीहा प्रखंड के बरडीहा श्रूगारी टोला, बरडीहा बाजार, सेमरी, बभनी, आदर सहित अन्य पूजा पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान रावण दहन बोदरा के टोला बिछी में किया गया। जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न पूजा पंडालों का भ्रमण किया और मां दुर्गा की पूजा अर्चना की। पंडाल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सभी को चंदरी भेंट कर उनका स्वागत किया। इसमें मुख्य रूप से स्थानीय विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, युवा समाजसेवी रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे, डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी, ओबीसी केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद, नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष सुमित्रा देवी, समाजसेवी सत्येशवरी दुबे, युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी सहित अन्य लोगों ने पूजा पंडालों का भ्रमण किया और अपने विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मझिआंव, बरडीहा प्रखंड, तथा नगर पंचायत क्षेत्रवासियों के लिए मां दुर्गा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
दशहरा के दिन, शनिवार को दोनों प्रखंडों में कुछ स्थानों पर मूर्ति विसर्जन किया गया। मझिआंव प्रखंड के तलशबरिया, दुबे तहले, रामपुर, मझिगवां और बरडीहा प्रखंड के बभनी, सेमरी, बरडीहा श्रूगारी टोला का मूर्ति विसर्जन शांति पूर्वक किया गया। वहीं, बाकी जगहों पर रविवार को मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सुरक्षा को लेकर पुलिस इंस्पेक्टर सुनील तिवारी, थाना प्रभारी आकाश कुमार, एसआई संजय कुमार मुंडा, नसीम अंसारी, चंदन प्रधान, एसआई आलोक कुमार और बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिस सशस्त्र बल, और मेरी रक्षा वाहिनी के जवानों की काफी संख्या में तैनाती की गई है। समाचार लिखे जाने तक कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!