सांप्रदायिक उन्माद के आरोपी शिक्षक शेख तौहीद ने शिक्षा विभाग के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए प्रतिनियोजित विद्यालय में नहीं दिया योगदान

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर : प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय धंगरडीहा में पदस्थापित सहायक शिक्षक शेख तौहीद का भंडरिया प्रखंड के उत्क्र.मवि रहता टू में प्रतिनियोजित किये जाने से संबंधित मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा आदेश दिए जाने के बावजूद उक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में ही जमे हुए है। इतना ही नहीं उच्चाधिकारियों के आदेश का अवहेलना करते हुए सहायक शिक्षक शेख तौहीद नियमित रूप से विद्यालय आने के साथ ही बकायदा अपना बायोमैट्रिक व स्कूल में उपस्थिति हाजिरी भी बना रहे है।
जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा उक्त शिक्षक को उत्क्र. मवि धंगरडीहा से स्थांतरण किए जाने संबंधी पत्र बीईईओ को अग्रेषित करने के 6 दिन बीतने के बाद भी उन्हें मूल विद्यालय से विरमित नही किया जाना शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।

क्या है, मामला
जानते चले कि उत्क्र. मवि धंगरडीहा में पदस्थापित सहयोगी शिक्षक शेख तौहीद द्वारा बीते 31 जुलाई को क्षेत्र में शांति सौहार्द बिगाड़ने तथा धार्मिक उन्माद फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय के बच्चो को सरस्वती वंदना करने से रोकने तथा शिक्षक के साथ हाथापाई किए जाने संबंधी खबर विभिन्न अखबारों में प्रकाशित होने के बाद गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर शिक्षा अधीक्षक के द्वारा ज्ञापांक 605 दिनांक 1 अगस्त 2024 को पत्र जारी कर शिक्षक शेख तौहीद को तत्काल प्रभाव से गढ़वा जिलांतर्गत भंडरिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरता में प्रतिनियोजित कर दिया गया था, साथ ही बीईईओ को निर्देशित गया था, कि पत्र प्राप्ति के साथ ही संबंधित शिक्षक को प्रतिनियोजित विद्यालय में योगदान हेतु तत्काल विरमित करते हुए उक्त शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई किए जाने हेतु जांच प्रतिवेदन तत्काल समर्पित करने का निर्देश दिया गया था। परंतु बीआरसी कार्यालय भवनाथपुर द्वारा छः दिन बीतने के बाद भी उक्त शिक्षक को विरमित नही किया जाना शिक्षा विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर रही है।

इस मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक अनुराग मिंज ने कहा कि मैं हूं। इसकी मुझे जानकारी नहीं है, अगर इस तरह का मामला है, तो अविलंब करवाई की जायेगी।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

News You may have Missed

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
error: Content is protected !!