पंचायत प्रतिनिधियों ने पूजा पाठ के बाद पचास श्रदालुओ को बाबा नगरी देवघर के लिए किया रवाना

Location: सगमा

सगमा

सगमा प्रखण्ड के बीरबल पंचायत के विभिन्न गांव से एकत्रित बाबा धाम जाने वाले कावरिया दल को पूजा पाठ के बाद शिव तांडव नृत्य के मनमोहक झांकी के दर्शन करते हुए बाबा धाम जाने के लिए सुभकमना देते हुए विदा किया । इस क्रम में गेरुआ वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं ने डीजे की धुन पर भक्ति गीत पर नाचते गाते बीरबल के मालिया नदी तट स्थित सूर्य मंदिर देवीधाम डीहवार धाम का भ्रमण किया इस अवसर पर अतिथि के रूप में सामिल प्रखण्ड प्रमुख अजय गुप्ता पूर्व प्रमुख उषा देवी मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा पूर्व जिप सदस्य नंदगोपाल यादव ने शिव पार्वती जी के गणवेश धारण कर शिव तांडव नृत्य के झांकी को पूजा पाठ कर सभी श्रदालुओं को सुभाकमना दी ।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रमुख अजय गुप्ता ने कहा की बाबा धाम जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामना देता हूं उन्होंने कहा की बीरबल पंचायत ही नहीं पूरा प्रखण्ड इस समय भगवा रंग में सराबोर है बाबा धाम के लिए जा रहे लोगो से अपील करता हूं की आप देवघर जाकर छेत्र की सुख समृद्धि के लिए बाबा बैद्यनाथ से आशीर्वाद लेंगे तथा सकुशल वापसी की कामना करता हूं वही बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने हरहर महादेव की जय घोष करते हुए कहा की बाबा धाम के लिए निकले मेरे पंचायत के सभी भाई बहन माता बेटी का चरण छूकर प्रणाम करता हूं हमारे पंचायत से प्रति वर्ष दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु गण बाबा धाम जाते है इस कड़ी में आज बीरबल चौराहा से पचास की संख्या में लोग गेरुआ वस्त्र धारण कर बाबा धाम जा रहे है आप लोगो ने इस अवसर पर मुझे मुख्य अतिथि के रूप में सामिल होने का मौका दिया है मैं सभी लोगो को हार्दिक दिल से स्वागत करता हूं साथ ही आप लोगो से अपील है की रास्ते में अनुशासन में रहकर अपनी यात्रा को करेगे जिसमे किसी को कोई परेशानी न हो इसका भी ध्यान रखना होगा सभी एक दूसरे के साथ मिलकर पूजा पाठ करेगे रास्ते में सभी भाई बंधु एक दूसरे की सहायता करते हुए अपनी कावड़ यात्रा पूरा कर अपने घर सकुशल वापस आए यह हमारी कामना है श्रद्धालुओं में मुख्य रूप से अरुण जयसवाल आशीष जायसवाल रामचंद्र विश्वकर्मा नागेंद्र प्रजापति शिव कुमार गुप्ता अजय यादव का नाम सामिल है ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
    error: Content is protected !!