नगर भवनाथपुर सड़क लूट कांड का पुलिस ने किया उदभेदन, दो गिरफ्तार

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर भवनाथपुर थाना पुलिस ने बीते रविवार को एक युवती से कड़िया धाम के पास लूटे गए मोबाइल और पन्द्रह सौ रू लूट के आरोपियों को 24 घंटे के अंदर घटना का उद्भेदन करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल रही ।इस उदभेदन टीम में सामिल सभी पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा ।

उक्त जानकारी श्री बंसीधार नगर एस डी पी ओ सतेंदर कुमार सिंह ने देते हुए बताया की बीते रविवार को श्री बंशीधर नगर से अकास कुमार मौर्य पिता संतोष मेहता अपने युवती पड़ोसी टाउनशिप निवासी को अपने स्कूटी से छोड़ने आ रहा था ।इसी बीच कड़िया धाम के पास लाठी और पत्थर का भय दिखाकर दो लोग स्कूटी लूटने का प्रयास किया जिसमे वह असफल रहे लेकिन इस बीच युवती के पर्स से पन्द्रह सौ रू नगद और एक ओपो का मोबाईल लूट लिया ।घटना के बाद युवती के द्वारा भवनाथपुर थाना में इसकी अज्ञात के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी ।पुलिस इंस्पेक्टर रत्नेस कुमार के निर्देशन में टीम गठित कर जांच पड़ताल की गई ।जिसमे जांच के दरम्यान दिलीप चंद्रवंदी पिता संजय चंद्रवंशी और नवीन कुमार सिंह पिता वीरेंद्र सिंह दोनो मकरी कड़िया निवासी को चिन्हित किया गया ।उक्त दोनों के गिरफ्तारी के बाद अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया की पैसा के लालच ने हम दोनो ने घटना को अंजाम दिया था ।लूटे गए पैसा में खर्च के बाद 720 रु बचे थे जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है । एस डी पी ओ ने बताया की बीते एक वर्ष पूर्व भी दिलीप चंद्रवंसी लूट पाट के केस में जेल जा चुका है ।गठित पुलिस टीम में थाना प्रभारी कुमार कृष्णा कुमार , एस आई प्रदीप उरांव ,नारायण प्रसाद , ए एस आई संतोष सिंह सामिल थे ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pratham Kumar Choubey

Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

जान का खतरा बताकर फूट-फूटकर रोए राजद के कार्यकारी जिलाध्यक्ष करीब अंसारी, सुरक्षा की लगाई गुहार

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’
error: Content is protected !!